साई सेवाश्रम मंदिर में नव वर्ष की पहली संध्या आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ी।


 साईं सेवाश्रम मंदिर वास्तु विहार कॉलोनी बैकुंठ नगर मानगो में साई बाबा की धुप आरती से नव वर्ष मनाया गया। हर वर्ष की तरह सभी साईं भक्तों ने बाबा की आरती कर भोग ग्रहण किया। पिछले वर्ष के कड़वे अनुभव को  भूलकर इस नए वर्ष में सभी 


ने अपने एवं अपने परिवार की खुशहाली की बाबा से कामना की। आज धुप आरती के पश्चात करीब दो सौ लोगों ने भोग ग्रहण किया। साईं सेवाश्रम महिला समिति के सदस्य श्रीमती सुनीता नायर एवं गायत्री सिंह के सौजन्य से भोग वितरण हुआ। आज मुख्य रूप से समिति के संरक्षक श्री मुरारी प्रसाद, श्री हीरा प्रसाद सिन्हा, श्री संजीव सिन्हा, श्री श्याम बिहारी सिंह, श्री 


अशोक मिश्रा, श्री साजन मिश्रा, श्री ओ पी सिन्हा, श्री एसके सिंहदेव, युवा सदस्य श्री पप्पू श्रीवास्तव, श्री सतीश श्रीवास्तव, श्री रोहित सिंह, श्री अभिषेक सिंह चौहान  एवं वास्तु विहार कॉलोनी की कई महिलाएं उपस्थित थी सभी साईं भक्तों का आभार।

रवि शंकर केपी

अध्यक्ष

साई सेवाश्रम मंदिर समिति वास्तु विहार कॉलोनी बैकुंठ नगर मानगो

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.