सभी साथियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।।
मेरे सम्मानित पदाधिकारीयों जैसा, कि सबको विदित है कि वर्ष 2020 सबके लिये, कोई न कोई जख्म देकर गया है और बहुत कम लोग ऐसे भी है जिनके लिये यह महामारी बहुत कुछ देकर गई है, लेकिन वो लोग इन्सानियत के दुश्मन है और हर जगह 100 में से 5% or 10% लोग गलत होते ही होते है। इसका मतलब यह नहीं कि पुरी इंसानियत ही गलत हो गई है, करोना काल में बहुत से लोगों ने अपनो को खोया है, रोजगार खोया है, व्यापार खोया है, बहुत कुछ खोया है, परंतु उससे ज्यादा लोगों ने संगठन का रूप लेकर इंसानियत की सेवा भी की है।
जैसे हमारे बहुत राज्यों के लोगों ने सरकार के साथ मिलकर और किसी ने अपने आप खुद को खतरे में डालकर इंसानियत की सेवा भी की है, जिसमें से 5 राज्यों को नीति आयोग ने सराहा भी था और हमने उन्हें कोरोना योद्धा के नाम से प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया है। और हमारे वो करोना योद्धा कुछ भी कर सकते है। वो किसी से कम नहीं किसी भी क्षेत्र में और हम संगठनो में सबसे अच्छा काम कर रहे है ऐसा बहुत सी सरकारी संस्थाओं का मानना है।
अब सबसे यही मेरी प्रार्थना है कि अगर किसी State के लोगों में कुछ मतभेद हो गया है तो वो सब कुछ भुलाकर एक हो जायें और वही सबसे बडी ताकत है हर संगठन की, वरना एकता और अनुशासन नाम के इस शब्द के बिना कहीं भी कुछ नहीं कर सकते।
इसलिये सबसे यही गुजारिश करूंगा, कि पिछली सारी बातों को भुलकर हम संगठन को मजबूत करने और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये कमर कस लें।
आपका अपना
राष्ट्रीय मुख्य सचिव





