साई सेवा संकल्प पूजा की शुरुआत 7 जनवरी गुरुवार से।

 


साईं सेवाश्रम मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री रवि शंकर केपी ने सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया की 7 जनवरी गुरुवार से 52 हप्तों के कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी। कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक सप्ताह एक परिवार के नाम से पूजा अर्चना की जायेगी। कई साई परिवारों ने इस कार्यक्रम से जुड़ने की इच्छा जाहिर की। जिस परिवार के नाम से जिस गुरुवार को पुजन होगा उन्हें इसकी सूचना पूर्व में दे दी जाएगी। इस पुजन का 

मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाई चारे को बढ़ाना तथा गरीब एवं बेसहारा  लोगों को सहायता पहुंचाना है। साईं सेवाश्रम मंदिर समिति के सदस्य पिछले कई वर्षों से समाज हित में कार्य कर रहे हैं। श्री रवि शंकर केपी ने लोगों से आह्वान किया की इस नए वर्ष में समाज, राज्य एवं देश की खुशहाली के लिए अपना कुछ समय अवश्य दें। सभी शुभचिंतकों का आभार

रवि शंकर केपी

अध्यक्ष

साईं सेवाश्रम मंदिर समिति वास्तु विहार कॉलोनी बैकुंठ नगर मानगो

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.