राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन


मदनपुर प्रखंड के बेरी देवी मंदिर के समीप स्थित द परफेक्ट स्टडी सेंटर में शुक्रवार को  नेहरू युवा केंद्र औरंगाबाद के तत्वधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत टारगेट युवा क्लब के द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पचास युवाओं ने भाग लिया।निबंध स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर आधारित लेखन था।इसके पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर अतुल यादव, क्लब के अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता,सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश, धनजय कुमार उर्फ छोटू,दिलीप कुमार के द्वारा स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि 


अर्पित किया गया।  स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता ने कहा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों व विचारों पर युवाओं को चलना चाहिए।युवा ही देश समाज संगठन का रीढ़ होता है। युवाओं को राष्ट्रीय जल मिशन के तहत  जल शपथ दिलाया गया। जिसमें बताया गया कि मैं पानी बचाने और उससे विवेकपूर्ण उपयोग करूंगा तथा पानी की हर एक बूंद को संचयन करूंगा। कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग करूंगा। कार्यक्रम में सुमन कुमारी, करिश्मा कुमारी,सोनम कुमारी,अंजली कुमारी,देवराज कुमार, प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.