नेगा बिगहा गांव में आज किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 


औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड अन्तर्गत नेगा बिगहा गांव में आज किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व डीजीपी अभयानंद और उनके बेटी ऋचा रंजन शामिल हुए. उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रखंड प्रमुख रिना देवी ने गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया. 

उन्होंने कार्यक्रम में सम्बोधन के दौरान अपनी पुरानी परंपरा को बरकरार रखने की बात कही. साथ ही किसानों को उन्होंने अपनी भारतीये बीज से खेती करने की भी बात कही है. 


उन्होंने बताया कि जिस तरह उन्नत किस्म की बीजो से जो किसान खेती कर रहे है और रसायनिक खाद और दवाइयों का प्रयोग लोग बड़े पैमाने पर कर रहे है. जिससे शारीरिक तथा मानसिक क्षति बड़े पैमाने पर हो रही है. जिसके कारण आज के लोग असाध्य रोगों की रोगी हो रहे है. उन्हें असमय प्राण गंवाना पड़ रहा है. वही प्राकृतिक से भी छेड़छाड़ होरही है जिससे आज हमें बड़ी महामारी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने किसानों से पुनः प्राणी परम्परा का इस्तेमाल करने पर जोर दिया है. जिससे हम स्वस्थ्य और स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.