( औरंगाबाद) हिंदू जागरण मंच, बिहार के प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत कुमार सिंह औरंगाबाद से पटना जाने के क्रम में मदन पुर स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज के पराक्रमी - प्रतापी योद्धाओं को संगठित करके हिन्दुत्व की सुरक्षा की सम्पूर्ण गारंटी देने का संगठन है हिंदू जागरण मंच. हिंदू संस्कृति और मांबिन्दुओं पर किसी आघात को सहने करने की निर्जीव पद्धति का समूल अंत करते हुए स्वाभिमानी समाज को विधि सम्मत तरीके से हर सम्भव सहायता देने के लिए मंच संकल्पित है. हिंदू समाज को अपमानित करने के लिए राष्ट्र द्रोहियो के द्वारा लव जिहाद का एक बड़ा नेटवर्क चलाया जा रहा है. ऐसे तत्वों को चिन्हित करने का काम पूरे प्रदेश में योजना वद्ध तरीके से मंच के द्वारा किया जा रहा है. धर्मांतरण और लव जिहाद को हम राष्ट्र द्रोह मानते हैं. बिहार सरकार को संबंधित आलोक मे कठोर कानून बनाने के लिए मंच की ओर से प्रस्ताव दिया जाएगा. आवश्यक हुआ तो प्रचंड आन्दोलन का वायु मंडल बनाया जाएगा. किन्तु वर्तमान में सभी कार्यकर्ता बंधुओं को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए गठित निधि समर्पण अभियान में ही अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा लगा कर इस राष्ट्रीय अनुष्ठान को पूर्ण करना है. सभा में विश्व हिंदू पारिषद के आजीवन हित चिंतक जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, दिलीप कुमार, अनिल ठकराल, देवकुमार शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे.




