श्री रवि जायसवाल जी को संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए प्रदेश संयोजक में पदोन्नति की तथा आशा व्यक्त किया की वो अपनी जिम्मेदारी को पूर्व की तरह निभाते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।
श्री रवि जयसवाल जी ने संगठन द्वारा दी गईं नई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय कमेटी के सम्मानित पदाधिकारीयों के प्रति आभार जताते हुए कहा की इस नई जिम्मेदारी को गंभीरता पूर्वक निभाते हुए पूरे देश मे संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
राष्ट्रीय मुख्य सचिव ने आगे कहा कि संगठन के जो आने वाले projects है, जैसे Digital School गरीब अमीर सबके लिये खोलना, और भी हमारे संगठन के संविधान के अनुसार projects होगें, वो झारखंड प्रदेश मे श्री रवि जायसवाल की अगुवाई में खोलें जायेंगे।
राष्ट्रीय कमेटी ने रवि जी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।.





