मैसूर से आर्मी से सेवानिवृत्त हुए जवान ने थामा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण सङ्गठन का दामन।

 


चंडीगढ़,06 जनवरी इन दिनों राष्ट्रीय भ्रष्टाचार 

नियंत्रण एवं जनकल्याण सङ्गठन में सम्मिलित होकर देश हित के लिए सेवार्थ भाव से कार्य करने वाले वालंटियर्स में सबसे ज्यादा जोश और जज्बा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवानों में देखने को मिला है। इसकी जानकारी सङ्गठन राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रणजीत वर्मा ने दी उन्होंने कहा कि एक के बाद एक कर भारी संख्या में सेना से सेवानिवृत्त होकर जवान सङ्गठन से जुड़कर रोजमर्रा की जरूरतों और परेशानियों का सामना कर रहे उन लोगों जोकि खुद की मदद करने में आर्थिक या किसी अन्य कारणों से जूझ रहे हैं उनकी मदद कर रहे हैं। 


शिक्षा,भोजन,कपड़े से लेकर स्वास्थ्य तक के आवश्यक साधनों को मुहैया कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं जोकि संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के.आर. नगर मैसूर से तहसील अध्यक्ष(सिविल डिफेन्स सेल) जगदीश के आर जोकि  विशेष योग्यता  फायर एंड सेफ्टी में पुरुष प्रबंधन पाठ्यक्रम, सेना सेवा में निगरानी और सतर्कता पाठ्यक्रम सिविल विभाग में कर्नाटक राज्य के भूतपूर्व सैनिक तालुक के अध्यक्ष मायसुरू जिले में, कर्नाटक में बजरंगदला तालुक मासिक धर्म और कल्याण अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं ने अब सङ्गठन रूपी परिवार का हिस्सा बन देश सेवा व समाज के लिए कुछ करने की ठान हाथ आगे बढ़ाया है वहीं राष्ट्रीय मुख्य सचिव सहित सङ्गठन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.