राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव-वसीउल्ला खान एवं प्रदेश सचिव-चन्द्रभान तिवारी की उपस्थिति में आज अमेठी जनपद के महोना पश्चिम पूरे बहबल गाँव में संगठन सदस्य-जावेद अहमद के सहयोगानुसार एक लैपटॉप प्रिन्टर की ब्यवस्था गांव के निर्धन, गरीबों के लिए की गई, ताकि गांव के गरीब लोगों को फोटोकॉपी कराने के लिए इधर उधर न भटकना पडे।जावेद अहमद का कहना है कि हमारे गांव के गरीब लोग अपने आवश्यक कागजात की फोटोकॉपी नि:शुल्क कराएं। इसी बीच वहां पर उपस्थित गांव के गरीब लोगों की समस्याएं भी सुनी गई,वहां पर
उपस्थित सभी लोगों को मास्क भी दिया गया तथा प्रदेश सचिव-चन्द्र भान तिवारी एवं प्रदेश संयुक्त सचिव-वसीउल्ला खान के द्वारा संगठन सदस्य-जावेद अहमद व कस्बा जायस के नगरपालिका अध्यक्ष-जहीर अहमद अंसारी को कोविड 19
योद्धा का प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया गया।जहीर अहमद अंसारी अब तक एक लाख तीन हजार मास्क फ्री में लोगों को बाँट चुके हैं।इस अवसर पर हौसला सरोज ,मकसूद खान,हनुमान सरोज,अताउल्लाह खान, हसीब खान व अन्य कई लोग मौजूद रहे।
वसीउल्ला खान,
प्रदेश संयुक्त सचिव
नेशनल करप्शन कंट्रोल & ह्यूमन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन-भारत






