इन दिनों राष्ट्रीय भ्रष्टाचार
नियंत्रण एवं जनकल्याण सङ्गठन में सम्मिलित होकर देश हित के लिए सेवार्थ भाव से कार्य करने वाले वालंटियर्स में सबसे ज्यादा जोश और जज्बा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवानों में देखने को मिला है। इसकी जानकारी सङ्गठन राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रणजीत वर्मा ने दी उन्होंने कहा कि एक के बाद एक कर भारी संख्या में सेना से सेवानिवृत्त होकर जवान सङ्गठन से जुड़कर रोजमर्रा की जरूरतों और परेशानियों का सामना कर रहे उन लोगों जोकि खुद की मदद करने में आर्थिक या किसी अन्य कारणों से जूझ रहे हैं उनकी मदद कर रहे हैं। शिक्षा,भोजन,कपड़े से लेकर स्वास्थ्य तक के आवश्यक साधनों को मुहैया कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं जोकि संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि श्री बंसथा कर्नाटक अध्यक्ष के अनुमोदन पर Mysore से जिला उपाध्यक्ष (सिविल डिफेन्स सेल) Divakara K.p ने अब सङ्गठन रूपी परिवार का हिस्सा बन देश सेवा व समाज के लिए कुछ करने की ठान हाथ आगे बढ़ाया है वहीं राष्ट्रीय मुख्य सचिव सहित सङ्गठन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।




