आज तय कार्यक्रम के अनुसार मानगो प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह ने अपने समिति के सदस्यों के साथ मानगो के विभिन्न क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान कई क्षेत्रों की समस्या का निरीक्षण कर एवं स्थानीय लोगों से सीधे मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध किया। इस दौरान उनके साथ सड़क एवं नाली के प्रतिनिधि श्री राकेश सिंह, पानी प्रभारी श्री सुरेन्द्र गुप्ता, स्ट्रीट लाइट प्रभारी राहुल यादव, जल विभाग
प्रतिनिधि बमबम पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी श्री रवि शंकर केपी,जीतू सिंह परमार, श्री अखिलेश सिंह, श्री दीपक पांडेय, अजय गांगुली एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के प्रयासों की सराहना की। श्री ईश्वर
सिंह जी ने मानगो के निवासियों को आश्वस्त किया की माननीय मंत्री जी के दिशा निर्देशन में मानगो में विकास की गंगा अवश्य बहेगी साथ हीं उन्होने लोगों से आग्रह किया की किसी भी तरह की समस्या होने पर विधायक कार्यालय में अवश्य सुचित करें।
आज के इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी सम्मानित कांग्रेस जनों का आभार
जय हिन्द
रवि शंकर केपी
वरीय महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी सिंहभूम






