जिला कबड्डी संघ ने मुख्य पार्षद विशाखा सिंह को किया सम्मानित

 


*बिहार राज्य जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये हर सम्भव प्रयास करूंगी*


सासाराम(रोहतास) बिहार में स्वच्छता को लेकर डेहरी को प्रथम स्थान दिलाने के लिए विशाखा सिंह मुख्य पार्षद नगर परिषद डेहरी को जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सह प्रतियोगिता संयोजक अतेंद्र सिंह ,संरक्षक रमेश सिंह,सचिव रवि भूषण पांडेय एवं नवीन कुमार सिंह ने पुष्पगुग्छ दे कर सम्मानित किया।विशाखा सिंह मुख्य पार्षद ने जिला कबड्डी संघ के 


अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि 47 वीं बिहार राज्य जूनियर बालक व बालिका कबड्डी सुपरलीग प्रतियोगिता के सफल आयोजन कराने में हर संभव सहयोग करूंगी। यह प्रतियोगिता जिले के लिए गौरव की बात है,इसमें सभी को बढ़चढ़ कर सहयोग के लिए आगे आना चाहिये।जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष अतेंद्र सिंह ने कहा कि विशाखा सिंह एक खेली प्रेमी नेत्री हैं,वो खुद एक अच्छी खिलाड़ी के साथ साथ अच्छी समाजसेविका भी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.