चंडीगढ़, 08 मार्च :- नेशनल सिविल डिफैंस सेल तमीलनाडु इकाई द्वारा महिलाओं के लिए मुफ़्त सेल्फ डिफेंस कार्यशाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया. एनसीसी और एचडब्ल्यूओ (राष्ट्रीय
नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ) तथा श्री एस। गोकुल स्टेट एक्ज़ीक्यूटिव प्रोफाइल - तमिलनाडु (सिविल डिफेंस सेल) एनसीसी और एचडब्ल्यूओ इस कार्यशाला में कुल 35
बालिकाओं ने भाग लिया। आत्म-रक्षा प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से आत्म-निर्भर बनाया जा सके, ताकि वे संघर्ष के बिना किसी भी विषम परिस्थिति में भी इस प्रकार के समस्याओं का डटकर मुकाबला
कर कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। इस कैंप में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के लगभग सभी गुर सिखाए गए और उन्हें इस तरह की सिचुएशन में निडर होकर शरारती तत्वों का सामना करने और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए
आत्मनिर्भर होने और आत्मरक्षा के गुर अपनाने बारे सिखलाया। वही राष्ट्रीय मुख्य सचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन की पूरी टीम ने तमिलनाडु इकाई को इस ने कदम के लिए बधाई दी और
भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर कर रहे संगठन के सदस्यों को कहा कि हम सभी को देश हित के लिए कहीं ना कहीं किसी ना किसी रूप में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए।









