रिपोर्टर सिरजेश यादव
विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को जनता करेगी नेस्तनाबूद: राजेश प्रताप राव
भाजपा की नीतियों पर जमकर बरसे समाजवादी नेता बंटी राव
कुशीनगर से दो बार लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
कसया, कुशीनगर।
लोकतंत्र की आत्मा लोक में बसती है और लोक द्वारा चुनी सरकार जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है लेकिन इसके उलट भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास सहित सभी मुद्दों पर फेल हो चुकी है। महंगाई, भ्र्ष्टाचार, अपराध चरम पर है तो गलत नीतियों के चलते शिक्षा से बच्चे बंचित हो रहे हैं और बेरोजगारी बढ़ी है
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के युवा नेता व कुशीनगर विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी बाबू ने एक भेंट के दौरान कसया में कही। श्री राव ने कहा कि भाजपा सरकार की छद्म राजनीति का आलम यह है कि हाल में हुए जिलापंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव में धन बल और सत्ता बल के बलबूते पंचायती राज संस्थाओ पर काबिज हुई है। लुभावने चुनावी वादे कर भाजपा केंद्र व प्रदेश में आयी लेकिन जन विरोधी नीतियों के चलते विकास दर लगातार कम होते गए और अब माईनस में चला गया है। कोरोना काल में आम आदमी की मुसीबतें जहां बढ़ी हैं वहीं रोजगार के अवसर छीन गए। आज युवा, किसान, मजदूर कंगाली की हालत में आ गया है।प्रदेश की जनता को भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन के सरकार से काफी उम्मीदें थी जो टूट चुकी है।
पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि से खेती, ट्रांसपोर्ट व इनसे जुड़े व्यवसाय में महंगाई आसमान छू रही है। पूर्वांचल में विशेषकर देवरिया कुशीनगर में मेडिकल, इंजीनियरिंग, कृषि आदि की पढ़ाई के लिए कोई पहल सरकार ने नहीं कि जिसके चलते यहां के युवा शैक्षणिक दक्षता में अपने ही प्रदेश में पिछड़ गए। कभी देश के उच्च शिक्षण संस्थान विश्व के सौ संस्थानों में जगह पाते थे अब तीन सौ के पार उनका नम्बर आता है। राष्ट्रीय इतिहास में 47 साल का रिकॉर्ड बेरोजगारी तोड़ रहा है। युवा रोजगार के अभाव में दर दर भटक रहा है। भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं बिना पैसे का कोई भी काम सरकारी तंत्र नही कर रहे हैं। कोविड जैसे संकट के समय में देश में लाखों लोग आक्सीजन के अभाव में अपना जान गवा चुके हैं। तीसरी लहर के आशंका से आमजन डरा वह सहमा है सरकार की तैयारीयां शून्य है। अब समय आ गया है, भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को जनता नेस्तनाबूद करेगी। और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।




