राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश द्धारा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के सहयोग से पिछ्ले जून माह से मोबाइल वैन द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में लगातार कैंप लगाकर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। आज दिनांक 16 सितंबर को मानगो जवाहर नगर वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से मुस्लिम बहुल क्षेत्र में 350 लोगों का टीकाकरण कराया गया।
अब तक संगठन द्वारा कुल 46 कैंप के माध्यम से 6251 लोगों को टीका लगाया गया है।
संगठन के झारखंड उप निदेशक रवि शंकर केपी के नेतृत्व में यह अभियान चल रहा है।
रवि शंकर केपी ने जिला के उपायुक्त श्री सूरज कुमार, धालभूम एसडीओ श्री संदीप कुमार मीणा, वैक्सिनेशन सेल के अधिकारियों, कर्मचारियों संगठन के सदस्यों तथा अन्य संगठन के साथियों का भी आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड ने ठाना है, हर व्यक्ति तक टीका पहुंचाना है
राष्ट्रीय मुख्य सचिव, राष्ट्रीय चेयरमैन, राष्ट्रीय अध्यक्षा, राष्ट्रीय प्रशासक एवं पुरी राष्ट्रीय टीम ने उपायुक्त श्री सूरज कुमार एवं एसडीएम श्री संदीप कुमार के सहयोग के लिये धन्यवाद किया और अपनी टीम की सराहना की।






