जी ने सराहनीय कार्य करते हुए जमशेदपुर बिरसानगर निवासी पी राजू जिनका घर पिछ्ले दिनों पुरी तरह जल गया था उन्हें एक महीने का राशन उपलब्ध कराया।
ज्ञात हो की पिछ्ले दिनों आगजनी की घटना से पी राजू जी का सारा सामान जल गया था। इसकी सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस महिला सेल पूर्वी सिंहभूम की वरीय उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू दुबे ने सक्रिय होकर परिवार की मदद की तथा संगठन के लोगों को इसकी जानकारी दी। ज़िला अध्यक्ष श्री विनोद सिंह जी ने तुरंत एक महीने का राशन उपलब्ध करने का जिम्मा लिया। संगठन की टीम ने कल जाकर पीड़ित परिवार को राशन दिया। मुख्य रूप से प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार, प्रदेश सचिव श्री पिंटू, मीडिया प्रभारी श्री सुनील तिग्गा, श्री स्टीफेन, श्रीमती नीतू दुबे मौजुद रहे। सभी सदस्यों का आभार।
जय हिन्द
रवि शंकर केपी
अध्यक्ष




