*कागजो में कोरमपूर्ती कर जिम्मेदार मौन
कप्तानगंज/कुशीनगर
रामकोला क्षेत्र में ठंड अपने पूरे शबाब पर है कड़ाके की ठंड जारी है पछुआ हवा के साथ गलन बढ़ गयी है लोग ठंड से ठिठुर रहे है। लेकिन रामकोला नगर में अलाव की कोई व्यवस्था नही है।हाड़ कपाती ठंड से बेहाल हुए लोग किसी तरह बचने का प्रयास कर रहे हैं। आस -पास के ग्रामीण नगरों में अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नगर में आते है लेकिन नगर के चौराहों पर कही भी अलाव की ब्यवस्था नही है एकाद जगहों पर अलाव के लिए लकड़ी तो रखी गयी है लेकिन आग नही जलायी गयी है।जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। प्रशासनिक स्तर पर अब तक अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। नगर प्रशासन भी इस ओर से उदासीन है। आम लोगों में इसको लेकर गहरी नाराजगी है।
चौक-चौराहे बैंक और बसस्टेशन,स्टेशन परिसर में अलाव जलाने की मांग तेज हो उठी है। बाजार आए लोग चाय- नाश्ते की दुकान पर भट्ठी के समीप खड़े होकर ठंड से बचने का उपाय तलाशते हैं। इसको लेकर कई बार उन्हें झिड़कियां सुननी पड़ती है।
रामकोला नगर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दैनिक मजदूर, रोजमर्रा की खरीददारी करने आते हैं। इसके अलावा रेल और सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों की भी बड़ी संख्या में लोग आते जाते है,लेकिन बसस्टेशन,टेक्सी स्टैंड आदि जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।इसके अलावा राहगीरों एवं जरूरतमन्दो के लिए कोई रैनबसेरा नही है। एक रैन बसेरा विवाह भवन में चार पांच लोगों को ठहरने की ब्यवस्था कर कोरमपूर्ती कर ली गयी है। कागजो में जिम्मेदार अलाव तो जला रहे है लेकिन धरातल पर सच्चाई तो कुछ यही है।
इस संबंध में आदर्श नगर पंचायत के अधिसाशी अधिकारी अम्बरीष सिंह ने दूरभाष पर पूछने पर बताया कि यदि अलाव नही जल रहा है तो तत्काल जलवाने की ब्यवस्था करवा रहे है।




