31 जनवरी 2021
भारत सरकार के नीति आयोग से पंजीकृत एनजीओ राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन में सम्मिलित होकर देश हित के लिए सेवार्थ भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं में जोश और जज्बा देखने को मिल रहा है व साथ ही संगठन में सदस्यों की सदस्यता में निरंतर बढ़ोतरी होती जा रही है। इसी क्रम में आज देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित मानद कैप्टन बाना सिंह को संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार व सिविल डिफेंस सेल के सचिव ब्रिगेडियर हरचरण सिंह (वीएसएम) की संस्तुति पर संगठन का मोटीवेटर (लाइफटाइम गोल्डन मेम्बर) नियुक्त किया गया है।
ये जानकारी संगठन के राष्ट्रीय मुख्य सचिव रणजीत वर्मा ने दी।
कैप्टन बाना सिंह जी के संगठन में जुड़ने एवं मोटीवेटर बनाये जाने से संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है और कहा कि कैप्टन बाना सिंह से अच्छा प्रेरक और कोई नहीं हो सकता। संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा भूषण ने कहा कि कैप्टन बाना सिंह के संस्था के साथ जुड़ने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इन्हीं लोगों के कारण हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैं। ये अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित कर देते हैं और देश के लिए किसी भी समस्या का सामना करने से नहीं डरते है. इनके रहते हुए कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता।
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह का जीवन परिचय
पूरा नाम – कैप्टन बाना सिंह
जन्म तिथि – 6 जनवरी 1949
सेवा – भारतीय सेना
सेवा साल – 1969-2000
उपाधि – मानद कैप्टन
दस्ता- जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री
युद्ध – सियाचीन ग्लेशियर, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन राजीव
सम्मान- परमवीर चक्र
मानद कैप्टन बाना सिंह परमवीर चक्र से सम्मानित भूतपूर्व सैनिक हैं। उन्होंने कई बार देश की रक्षा में योगदान दिया। बाना सिंह मातृभूमि का वो लाल है जिसने पाकिस्तान को दाँतों तले चने चबा दिए और दुश्मनों को दिखा दिया कि भारत माता के लाल हमेशा उसकी रक्षा के लिए आगे खड़े रहते है।
Md. Ajruddin Ansari
Chief editor
Fast News India Live
P.R.O To National Committee
NCC/HWO
Whatsapp no. 9971704590
Website : www.Fastnewsindialive.com