नेता जी सुभाष चन्द्र बोस एक दृढ़ संकल्पित, प्रतिभावान, साहसी एवं सर्वगुण सम्पन्न व्यक्ति थे - समदर्शी


रफीगंज  : जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन एवं श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के युवाओं के प्रेरणास्त्रोत नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का यह नारा ” तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आजादी दूंगा ” देश की स्वतंत्रता के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ था, तथा आज के समय में देश में सभी आंदोलनो के लिए शत, प्रतिशत प्रशांगिक है। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस एक दृढ़ संकल्पित, प्रतिभावान, साहसी एवं सर्वगुण सम्पन्न व्यक्ति थे, जिनकी देश की आजादी में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार से पंचम वर्ग से लेकर 10 वीं वर्ग के पाठ्यक्रम में इनकी जीवनी को 


शामिल करने की मांग किया। नेता जी के जयंती पर लाचार वृद्ध, गरीबों, असहायों जरूरतमंद लोगों के बीच कड़ाके की ठंढ से बचाव के लिए कम्बल वितरण किया गया। दर्जनों जरूरतमंद लोगों को एक - एक कम्बल दी गई। विदित हो कि प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी प्रत्येक वर्ष कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अपने स्तर से जरूरतमंदों को मुफ्त में कम्बल 



वितरित करते हैं। इस मौके पर निवर्तमान प्रखण्ड अध्यक्ष अरविन्द कुमार भगत, किसान नेता कृष्णा यादव, रंजीत शर्मा, शिवनंदन सिंह, मो० हसीब, जेठन यादव, मुन्ना कुमार, संजय यादव,छात्र नेता कुंदन कुमार,  आनंद कुमार, महेंद्र माही, पप्पू कुमार, राहुल कुमार कार्यालय सचिव सुभाष राय सहित अन्य नेता कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.