,मदनपुर प्रखंड के खिरियावां बाजार स्थित श्रीराम लाईफ इंश्योरेंश ऑफिस में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती मनाया गया,
जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उम्मीदवार अभय कुमार शिकारी रहें
जयंती का अध्यक्षता गजेंद्र ठाकुर ने की तथा संचालन रामकेवल रजक ने किया
इस मौके मुख्य अतिथि जिला परिषद उम्मीदवार अभय कुमार शिकारी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जन जन के मसीहा थे और वे पिछड़े समाज के उत्थान की बात करते रहते थें, कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी वातावरण में निभा वे अपने राजनीतिक काल को भी जनसेवा की भावना के साथ काम किया, उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें जननायक कहा जाता है वह सदा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहें, इस अवसर पर उदय कुमार शिकारी श्रीराम लाईफ इंश्योरेंस के ब्रांच मैनेजर विनय कुमार, विश्वनाथ साव, सतेंद्र चौधरी, उमेश चौधरी, नीतीश कुमार, सहित अन्य लोग शामिल रहें




