24 जनवरी : जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के रफीगंज कासमा रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कर्पूरी ठाकुर के अनुयायी ने शिरकत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान प्रखण्ड अध्यक्ष अरविन्द कुमार भगत एवं संचालन संजय कुमार सिंह ने की। वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार पर ही चलकर समाज के वंचित लोगों का उत्थान एवं कल्याण हो सकता है। जाप प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी ने कहा कि जननायक कपूरी ठाकुर राज्य के नहीं बल्कि देश के गरीब बंचित, शोषित के मसीहा थे और समतामूलक समाज के सबसे बड़े हितैषी भी थे। इन्होंने अपने मुख्यमंत्रीत्व काल में दर्जनों ऐसे निर्णय लिये जिससे शोषित लोग समाज के मुख्यधारा में जुटे हुए हैं लेकिन वर्तमान राजनैतिक दल और सरकार जननायक कर्पूरी ठाकूर के आदर्शों से भटक गयी है। इनके मुख्यमंत्रीत्य काल में अति पिछड़ा वर्ग का वर्गीकरण हुआ था उस समय बंचित जातियों को अतिपिछड़ा के रूप में चिन्हित किया गया था, इसके बाद सरकार दर्जनों जातियों को शामिल किया गया। इस तरह से जननायक कर्पूरी ठाकुर कमजोर तबका के विकास के लिए आवाज उठाई थी। आज हमलोगों के बीच होते तब पिछड़ों और अतिपिछड़ों की आवाज नही दबती, उनका असमय मृत्यु होना समाज को क्षति हुई है। जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर
जरूरतमंद लोगों के बीच कड़ाके की ठंढ से बचाव के लिए कम्बल वितरण किया गया। लाचार वृद्ध, गरीबों, असहायों सहित दर्जनों जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया। विदित हो कि प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी प्रत्येक वर्ष महापुरषों के जयंती सहित अन्य दिवस पर जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अपने स्तर से जरूरतमंदों को मुफ्त में कम्बल वितरित करते हैं। इस मौके पर किसान नेता कृष्णा यादव, सुरेंद्र कुमार सिंह, रंजीत शर्मा, शिवनंदन सिंह, जेठन यादव, अनिल कुमार, संजय कुमार सिंह, मुन्ना कुमार, संजय यादव, समाज सेवी रामाश्रय ठाकुर, बृजनंदन ठाकुर, छात्र नेता पप्पू कुमार, राहुल कुमार कार्यालय सचिव सुभाष राय सहित अन्य नेता कार्यकर्तागण मौजूद थे।





