राष्ट्रीय भ्रष्टचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन सिविल डिफेंस सेल झारखण्ड प्रदेश कमेटी की एक बैठक तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस सिधगोडा सूर्य मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न हुई।

 


प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि शंकर केपी ने प्रेस को पिछले दिनों संगठन द्वारा किए गए कार्य की जानकारी दी तथा लोगों से आगे बढ़कर गरीब एवं मजबूर लोगों की मदद करने का आग्रह किया।


विदित। हों की पिछ्ले दिनों एक तीन साल की बच्ची का दोनों हाथ गरम तेल से जल गया था। 3जनवरी को जमशेदपुर की अर्पण संस्था के सदस्यों ने 20000/ रूपया जमा कर टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती करवा दिया, 14जनवरी तक अस्पताल का बिल करीब 55000/ हो गया तब अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची को पेमेंट नहीं मिलने के कारण आगे इलाज़ करने में असमर्थता 


दिखाते हुए डिस्चार्ज कर दिया। संगठन की महिला सेल की ज़िला उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू दुबे जी ने इसकी जानकारी संगठन के अन्य सदस्यो को दी। प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार एवं नीतू जी ने सक्रियता दिखाते हुए दो दिनों मे अस्पताल का पुरा बिल पेमेंट कर पुनः बच्ची का एडमिशन 


कराया एवं एक लाख रुपया जमा कर ऑपरेशन करवा दिया। कल बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। इस नेक कार्य में जमशेदपुर की साईं मानव ट्रस्ट, साईं सेवाश्रम मंदिर समिति मानगो के सदस्यों ने मदद की। साईं मानव सेवा ट्रस्ट के अध्य्क्ष श्री कन्हैया उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्री रवि जायसवाल तथा सभी सदस्यों का आभार। सिविल डिफेंस सेल के सभी सक्रिय सदस्यों का भी दिल से आभार।


आज के कार्यक्रम में नीतू दुबे,अभिषेक कुमार, सुनील तिग्गा, पंकज कुमार, राजू सूत्रधार, स्टीफेन मौजुद थे।


जय हिन्द

रवि शंकर केपी

अध्यक्ष

सिविल डिफेंस सेल


,



Md. Ajruddin Ansari

   Chief editor

Fast News India Live

P.R.O To National Committee

NCC/HWO

Whatsapp no. 9971704590

Website : www.Fastnewsindialive.com



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.