मिली जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खड्डा तहसील के रामपुर गोनहा में होना है जहां वह शनि सिंगण मंदिर,मदरहा पुल का शिलान्यास के साथ वहां जनसभा भी करेगें।
इसी के मद्देनजर आज कार्यक्रम स्थल के तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिये स्थानीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी,डीएम एस. राजलिंगम, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह तथा एसडीएम अरविंद कुमार ने जायजा लिया।
पडरौना रिपोर्टर बाल कृष्ण यादव
फास्ट न्यूज़ इंडिया लाइव




