नक्सल प्रभावित क्षेत्र टिकवास्थान गांव में सास-बहू सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मदनपुर से लक्ष्मण कुमार की रिपोर्ट



मदनपुर प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टिकवास्थान में केयर इंडिया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सास बहू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और लोगों को बताया गया कि यदि परिवार को खुशहाल रखना है तो पहला बच्चा  20 की उम्र के बाद और बच्चों में तीन साल का अंतराल होना जरूरी है।यह संदेश खेल के माध्यम से दिया गया जिसमें चीनी कानाफूंसी और गुब्बारे का खेल शामिल था। केयर इंडिया के प्रखण्ड 

प्रबन्धक धीरेन्द्र सिंह गर्ग ने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन का साधन बताना नहीं है बल्कि हमें लोगों को यह समझाना है कि शादी के बाद पहला बच्चा दो साल के बाद क्यों हो और दो बच्चों के बीच मे तीन साल का अंतर क्यों रखा जाय और इसके क्या क्या फायदे हैं। यदि हम इन बातों को समझाने में सफल हो जाते हैं तो लोग स्वयं बचाव के साधन का उपयोग करने पर विचार करेंगे। केयर इंडिया के जिला पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने सास-बहुओं से संवाद किया और उन्हें इसके सभी पहलुओं को समझाया। इस दौरान एएनएम मंजू कुमारी, दानिश अरमान, आशा कार्यकर्ता सरस्वती और आशा देवी ने कार्यक्रम में शामिल सास-बहुओं को तोहफा देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.