कसया में निःशुल्क यात्रा के लिए अपराजिता रथ समर्पित



 


रिपोर्टर  सिरजेश यादव  8896076537


विकास की दौर में अहम भूमिका निभा रहीं महिलाएं: प्रतिमा वर्मा


नगरपालिका परिषद कुशीनगर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस पर समाजसेविका प्रतिमा वर्मा ने महिलाओं व बच्चियों को निःशुल्क यात्रा के लिए अपराजिता रथ (ई - रिक्शा) समर्पित किया।

आयोजित कार्यक्रम की मुख्यअतिथि श्रीमती वर्मा ने कहा कि नारी मर्यादा, ममता की जहां प्रतिमूर्ति है वहीं विषम परिस्थितियों में अपने पति, बच्चे, समाज की मार्ग दर्शक भी है। आधुनिक विकास की दौर में वह सार्वजनिक से लेकर नीजि स्तर पर अहम भूमिका निभा रही हैं। हमें महिलाओं, बच्चियों की शिक्षा, सम्मान सुरक्षा को लेकर जागरूक होना होगा। इस मौके पर रालोद के प्रदेश सचिव विवेक कुमार वर्मा ने अतिथियों व नगर वासियों का आभार जताते हुए कहा कि नगर में लोगों के निःशुल्क यात्रा के लिए अपराजिता रथ उपयोगी होगा। इससे पूर्व नगर में गांधी, पं चद्रशेखर आजाद, शहीद अमीय त्रिपाठी व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष रामभवन सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, सिरजेश यादव, आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.