मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कोल्हुआ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को विद्यालय के बच्चों के द्वारा रैली निकाला गया रैली में बच्चों के द्वारा नारा लगाए जा रहे थें अबला नहीं है बिल्कुल नारी, संघर्ष रहेगा हमारा जारी, बराबर का साथ निभाए, महिलाएं अब आगे आएँ, नारी का जो करे अपमान जाने उसे पशु समान, इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पासवान सीआरसी
कोऑर्डिनेटर रविंद्र कुमार सिंह शिक्षक सियाराम कुमार, रंजीत प्रकाश, उषा कुमारी, शिक्षा सेवक उदय कुमार शिकारी, अशोक कुमार चौधरी, सरिता कुमारी, शोभा कुमारी, पिंकी कुमारी, मनीषा कुमारी, सहित सभी छात्र छात्राएं शामिल थे इस मौके पर सीआरसी कोऑर्डिनेटर रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अगर एक आदमी को शिक्षित किया जाता है तब एक आदमी इस दीक्षित होता है, लेकिन जब एक महिला को शिक्षित किया जाता है तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है इसलिए लड़का लड़की में भेदभाव करने की जरूरत नहीं है बल्कि लड़कियों को सम्मान देने की जरूरत है





