चंडीगढ़ 15 मार्च, महिलाओं को आत्मरक्षा ट्रेनिंग देने के लिए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन द्वारा चलाई गई एक मुहिम के अंतर्गत गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 चंडीगढ़ में संगठन द्वारा ऑनलाइन डेमो करवाया गया जो कि सफल रहा
इसके लिए कॉलेज की प्रिंसिपल और फिजिक्स विभाग प्रमुख द्वारा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा (महिला सशक्तिकरण सेल) को सम्मान पत्र दिया। इसके साथ ही इस मौके पर रिटायर्ड
ब्रिगेडियर हरचरण सिंह , राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा भी मौजूद रहे। वह इस बारे जानकारी देते हुए संगठन राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रंजीत वर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ में यह एक सराहनीय
शुरुआत है और देखते ही देखते हम चंडीगढ़ के हर स्कूल कॉलेज मैं आत्मरक्षा ट्रेनिंग कैंप मुफ्त में लगाएंगे और महिलाओं को आत्मरक्षा गुर सिखाएंगे।








