छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष ,अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के बीच बांटी शिक्षण समाग्री व चॉकलेट

छात्र राजद के मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष गुँजन अहिराना ने सोमवार को अपना जन्मदिन स्कूली छात्रों के बीच शिक्षण समाग्री वितरण कर के मनाया।अपना जन्मदिन मनाने का प्रचलन धीरे धीरे बढ़ता दिख रहा है।अक्सर ऐसा देखा जाता है की अपने जन्मदिन पर केक काटकर लोग अपने जन्मदिन को खाश बनाते हैं।इस परे हटकर गुंजन  अहिराना ने अपना जन्मदिन स्कूली छात्रों के बीच रहकर मनाने का निर्णय लिया और सोमवार को मदनपुर प्रखंड के दधपि पंचायत के  खेशर गांव  स्थित सरकारी मध्यविद्यालय पहुँचे और छात्र छात्राओं के बीच पढ़ने हेतु शिक्षण समाग्री किताब कलम कॉपी के साथ खेल सामग्री गेंद  व चॉकलेट का वितरण किया।इस दौरान गुंजन अहिराना ने बताया कि मैं गाँव को काफी नजदीक से देखा हूं यहां लोग अपनी जरूरत को अपने हिसाब से पूरा नही कर पाते हैं।जबकी मैं भी एक छोटे से गाँव से आता हूँ और मुझे गाँव के लोग और छोटे छोटे बच्चों के साथ लगाव अधिक है।तो मैंने सोंचा की हम सभी के लिए प्रतिदिन पार्टी होती है जन्मदिन के दिन मैं पार्टी न करके कुछ अलग करू और छात्रों के बीच अपना समय दिया और जन्मदिन को खाश बनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.