रुद्राभिषेक अनुष्ठान का विराट आयोजन संपन्न*


फाल्गुन कृष्ण पक्ष, सीताष्टमी एवं जानकी जयंती की पावन बेला में उमगेश्वरी (उमगा)पर्वत माला पर स्थित शिवालय मठ में रुद्राभिषेक अनुष्ठान का विराट आयोजन संपन्न हुआ।.                      विगत 15 दिनों से आयोजन की तैयारी को आज मूर्त रूप देने के लिये क्षेत्र के सिद्धहस्त आचार्य वृंद उपस्थित थे। वैदिक मंत्र तथा शास्त्रोक्त विधान अनुसार अनुष्ठान संपूर्ण कराया। । रुद्राभिषेक अनुष्ठान को देवाधिदेव महादेव के सांगोपांग विधान पर आधारित वैदिक मंत्रों से  पूर्णाहुति कराने के लिए आचार्य प्रवर श्री गोपाल पांडे, राम नरेश कुमार मिश्र, अजय पाठक, रामनाथ पाठक, जगनारायण पाठक, विजय पाठक, राजीव 


पाठक सहित अन्य  विद्वत आचार्य वृंद उपस्थित थे। अनुष्ठान में विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार, दक्षिण बिहार  के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, दक्षिण बिहार के पूर्व प्रदेश प्रमुख जितेंद्र सिंह, देव नारायण प्रजापति, विश्व हिंदू परिषद एकल अभियान मदनपुर संच के दिलीप कुमार गुप्ता एवं पप्पू कुमार सहित अरुण सिंह, नागेंद्र प्रसाद, शंभू सिंह, कन्हाई साव  हरेंद्र कुमार, राजेश सिंह, दीप कुमार  के अलावे भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। व्रत धारी मातृशक्ति से दुर्गा देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी, गौरी देवी तथा अनुष्का, सुनीता, गुड़िया सहित अन्य बहनें उपस्थित थीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.