राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा लगातार गरीब कन्याओं की विवाह मे आर्थिक सहयोग किया जा रहा है।


प्रदेश संयोजक रवि जायसवाल जी ने कल एक गरीब कन्या की शादी में परिवार की मदद की वहीं संगठन के अन्य सदस्यों ने सरायकेला खरसावां ज़िला के आदित्यपुर के रहने वाले एक गरीब परिवार की शादी में करीब 15000/ रुपए की मदद की।


संगठन के शंकर लाल जी ने 6001/ रुपए का सहयोग किया। रवि जायसवाल जी ने भी 1500/ रुपए की सहायता की, आतिफ खान, संतोष सिंह, राहुल भट्टाचार्जी, तपन चंद्रा, राधा देवी, विनोद सिंह, कमलेश गुप्ता, जुम्मन खान, रवि शंकर केपी ने भी आर्थिक सहयोग किया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.