रिपोर्टर सिरजेश कुमार यादव
एससी/एसटी के लिए उद्यमिता स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ समापन
कसया, कुशीनगर।
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर सूक्ष्म लघु एवं उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में चल रहे 15 दिवसीय ' जागरूकता सेमिनार व उद्यमिता स्किल डेवलपमेंट' कार्यक्रम का समापन जीवन में आगे बढ़ने के संकल्प के साथ हो गया।
सोमवार को नेशनल हाइवे चौक कसया स्थित प्रोग्रेसिव कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कुशीनगर में चल रहे सेमिनार के समापन सत्र में यूपीआईसीओ के प्रतिनिधि व इंस्टिट्यूट निदेशक सुशांत राव ने उद्योगों के स्वरूप व व्यवसायिक समूहों की चर्चा करते हुए एससी/एसटी उद्यमियों को उद्योगों के स्वरूप, उद्योगों की स्थापना, डिजिटल मार्केंटिंग आदि की जानकारी दी और कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे रोजगार परक कार्यक्रमों से देश आत्म निर्भर होगा। सफल होने के लिए किसी भी क्षेत्र में निपुण होना जरूरी है और अच्छे उद्यम से आत्मनिर्भर हुआ जा सकता है। इसी क्रम में उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र व दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कुशीनगर रामनारायण प्रसाद ने युवाओं को उद्योग लगाने , बैंक ऋण, योजनाएं, ऑनलाइन मार्केटिंग आदि की जानकारी दी। संस्था के प्रबंध निदेशक दीपक प्रताप
राव ने स्किल विकास व उद्योग के विकास की विधिवत जानकारी देते हुए कहा कि सुनियोजित रूप से उद्यमी बनने के लिए आप आगे आएं व चुनौतियों को स्वीकार कर श्रम करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। वक्ताओं ने प्रशिक्षु सौम्या केशरी, प्रियंका भारती, कु. सविता भारती, रवि कुमार, मनीषा भारती, रजनीश कुमार, रंजीत कुमार, रामनारायण, अंशु, महेश कुमार, अजय कुमार, प्रज्ञा, रंभा देवी, विजय प्रसाद, कु. रंजू, अनिता देवी, लक्ष्मी पासवान का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप जलाकर हुआ। इस अवसर पर सहायक प्रबन्धक, जिला उद्योग केंद्र रणजीत वर्मा, जिपंस अम्बुज शाही, प्रशिक्षक विजय प्रताप सिंह, प्रियंका सिंह, पूनम राव, अनन्त कुमार राव, अंकुर दुबे आदि मौजूद रहे।





