सोशल इन्वेस्टिगेशन करने पर पता चला बच्ची के पिता की मौत हो चुकी है देखभाल करने वाली बच्ची की बस माता है जो सुभाष चौक पर ही सब्जी का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करती है एक छोटा बच्चा भी है जो भीख मांगकर अपना गुजारा करता है।
इस संदर्भ में हम लगातार जिले के अधिकारियों से संपर्क में थे लेकिन अधिकारियों द्वारा इस संदर्भ में कोई ठोस कार्यवाही या प्रयास नही की गई जिसके कारण आज 20
जुलाई 2021 सयुक्त रूप से WYSO व ह्यूमन केअर फाउंडेशन की तरफ से जिला प्रोबेशन अधिकारी को शिकायतिपत्र देकर तत्काल दोनो बच्चो को मदद हेतु आवश्यक कदम उठाने को बोला गया है। साथ ही हम उक्त प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही व असंवेदनशीलता बरतने के लिए विधिक कार्यवाही हेतु राज्य बाल आयोग व जिलाधिकारी कुशीनगर को शिकायतिपत्र प्रेषित कर रहे है।
न्यूज़ रिपोर्टर बाल कृष्ण यादव





