औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के खिरियावाँ पंचायत के पूर्व मुखिया शिवनाथ साह के अपने आवास पर आज तृतीय पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया! जिसमें आए हुए लोग ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए! मौके पर केदार साव ने कहा कि स्वर्गीय शिवनाथ साव समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहें और सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलें उनके द्वारा किए गए कार्य को आज भी भुला नहीं जा सकता है ! इस मौके पर शिक्षक सियाराम साव, भावी मुखिया प्रत्याशी गीता देवी ,जयप्रकाश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे!




