चंडीगढ़,10 अप्रैल राष्ट्रीय भ्रष्टाचार
नियंत्रण एवं जनकल्याण सङ्गठन में सम्मिलित होकर देश हित के लिए सेवार्थ भाव से कार्य करने वाले वालंटियर्स में जोश और जज्बा देखने को मिल रहा है सातः ही सङ्गठन में सदस्यों की सदस्यता में बढ़ोतरी दिनों दिन हो रही है। इसकी जानकारी
सङ्गठन राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रणजीत वर्मा ने दी उन्होंने कहा कि एक के बाद एक कर भारी संख्या में लोग सङ्गठन से जुड़कर रोजमर्रा की जरूरतों और परेशानियों का सामना कर रहे उन लोगों जोकि खुद की मदद करने में आर्थिक या किसी अन्य कारणों से जूझ रहे हैं उनकी मदद कर रहे हैं। शिक्षा,भोजन,कपड़े से लेकर स्वास्थ्य तक के आवश्यक साधनों को मुहैया कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं जोकि संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि के. बसंथा
जी की अगुवाई में श्रीमान के.पी. प्रवीण राका ग्रैंडमास्टर को प्रदेश जनरल सेक्रेटरी(सिविल डिफेंस सेल) नियुक्त किया गया। वहीं श्री रांका ग्रैंडमास्टर ने राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रंजीत वर्मा का धन्यवाद कर सङ्गठन का दामन थामा। वहीं उन्होंने बताया कि अब सङ्गठन रूपी परिवार का हिस्सा बन देश सेवा व समाज के लिए कुछ करने की ठान हाथ आगे बढ़ाया है वहीं राष्ट्रीय मुख्य सचिव सहित सङ्गठन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
ग्रैंडमास्टर रांका एक Qualified Martial Arts,के Coach है जिनकी योग्यता संलंगन की जा रही है, कर्नाटक के पदाधिकारियों मे खुशी की लहर है कि उन्हें काबिल पदाधिकारी मिला। राष्ट्रीय चेयरमैन अध्यक्षा एवं पुरी नेशनल कमेटी ने उनका स्वागत किया है।






